Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच बड़े कारणों के चलते केकेआर को करना पड़ा हार का सामना

आईपीएल में आज केकेआर का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ. इस मैच में एक बार फिर से केकेआर को हार का सामना करना पड़ा. तो आये जानते है कि टीम ने कौन सी बड़ी गलतियाँ की जिस वजह से केकेआर को आज एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा.

टीम चयन में गलती 

दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर से टीम चयन में बड़ी गलती कर दी. टीम ने आज इन फॉर्म बल्लेबाज़ शुभमन गिल को टीम में मौका नही दिया. केकेआर ने आज रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया. जो आज कुछ ख़ास नही कर सके. जिस वजह से भी टीम को हार करना पड़ा.

दिनेश कार्तिक की कप्तानी 

केकेआर की कप्तानी करते हुए कार्तिक कई बार गलतियाँ कर चुके है. इस बार भी कार्तिक ने आखिरी ओवर चावला को देकर गलती कर दी. कटिंग ने उनके ओवर में दो छक्के लगा कर मुंबई का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया.

उथप्पा की ख़राब फॉर्म  

टीम के स्टार बल्लेबाज़ रोबिन उथप्पा का प्रदर्शन इस आईपीएल में कुछ ख़ास नही कर सके. उथप्पा ने आज के मैच में भी सिर्फ 14 रन बना के आउट हो गए. उनकी ख़राब फॉर्म की वजह से भी टीम पर इसका गहरा असर पड़ा है.

रसेल पर ज्यादा निर्भरता 

केकेआर की टीम आज भी रसेल के न चलने की वजह से कुछ ख़ास नही कर सकी. रसेल जहाँ मैच के दौरान चोट की वजह से जूझते हुए नज़र आए थे. वही आज वो बल्लेबाज़ भी कुछ ख़ास नही कर सके. आज के मैच भी उनका न चलना टीम के लिए एक बड़ी हार का कारण बन गया.

स्टार गेंदबाजों का ख़राब प्रदर्शन 

केकेआर की ताकत उनकी स्पिन गेंदबाज़ी रही है. वही के आज मैच में स्पिन गेंदबाज़ी भी कुछ ख़ास नही कर पाई. टीम के तीनों स्पिनर्स ने आज 11 ओवर में 118 रन दिए. जिस वजह से भी केकेआर को आज हार का सामान करना पड़ा.

The post इन पांच बड़े कारणों के चलते केकेआर को करना पड़ा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.