शनिवार को इंटरनेशनल न्यूज चैनल अल जजीरा के पिच फिक्सिंग को लेकर स्टिंग ऑपरेशनल ने क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है। इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद एक के बाद एक कई टेस्ट मैच फिक्सिंग के घेरे में आ गए हैं, जिससे क्रिकेट जगत में तो तहलका मचा हुआ है।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप
इसमें से ही भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2016 दिसंबर में चेन्नई में खेला गया टेस्ट मैच भी संदेह के घेरे में आ गया है। इस टेस्ट मैच में रिपॉर्ट की माने तो तीन इंग्लैंड के खिलाड़ियों की लिप्तता की बात सामने आ रही है। जिससे इंग्लैंड क्रिकेट में हड़कंप मच गया है।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने फिक्सिंग की खबरों को बताया हास्यास्पद
तो वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस बात से पूरी तरह से इनकार कर दिया है। जो रूट ने मैच फिक्सिंग की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि
“मुझे पता चला है कि एक डाक्यूमेंट्री सामने आयी है। सभी खिलाड़ियों को ईसीबी के द्वारा जानकारी दी गई है और कहा गया है कि इसको लेकर बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुझे सभी आरोपों से इनकार करने को कहा गया है, क्योंकि ये वास्तव में बहुत ही हास्यास्पद लगता है।”

हमारा ध्यान पाकिस्तान से होने वाले अगले टेस्ट पर- जो रूट
जो रूट ने आगे कहा कि
“खिलाड़ियों के एक समूह के रूप में हमें अगले हफ्ते पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। ये सुनिश्चत करना होगा कि हम अच्छी तरह से तैयार हो, और लोगों को इस बात की देखभाल करने दे। क्योकि मुझे यकिन है कि ये कुछ भी नहीं है। ये आईसीसी को सुलझाने के लिए ही है।”

सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद- ईसीबी
ईसीबी के कार्यकारी टॉम हैरिसन ने कहा कि “हमने ऐसा कुछ नहीं देखा है जो हमें किसी भी तरह से हमारे खिलाड़ियों पर संदेह करने दे। सभी इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ सीमित जानकारी हमें दी गई है। वो आरोपों को पूरी तरह से इनकार करते हैं। स्पष्ट रूप से कहते हैं कि दावे झूठे हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार के किसी भी रूप से जोड़ने वाले विश्वसनीय सबूत से न तो ईसीबी और ना ही आईसीसी अवगत है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.