Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या महेन्द्र सिंह धोनी का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगी दिल्ली की सेना?

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 का 52वां मुकाबला आज दो ऐसी टीमों के बीच खेला जाएगा, जिनमें से एक इस सीजन में दूसरे पायदाप पर है और दूसरी सबसे लास्ट मे पड़ी हुई है और पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। शुक्रवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली डेयर डेविल्स का मुकाबला महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। इस मुकाबले में वैसे तो दोनों टीमों के पास खोने को कुछ भी नहीं है लेकिन फिर भी दिल्ली इस मैच को अपनी बची कुछ इज्जत बचाने के लिए जीत का इरादा लिए मैदान में उतरेंगी।

सनकी आशिक ने प्यार में नाकाम होने पर अपनी गर्लफे्रंड को दी ऐसी सजा, पढक़र उड़ जाएंगे आपके होश

वहीं महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है और आज का मैच जीतकर वह नंबर दो से शीर्ष पर आना चाहेगी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ 30 अप्रेल को खेले गए मुकाबले में दिल्ली को 13 रनों से हराया था। जिसके कारण सबसे अनुभवी कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी दिल्ली की टीम के हर खिलाड़ी से वाकिफ होंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बसिल थंपी ने बनाया ये शर्मसार रिकॉर्ड

वहीं अपने पिछले मैच में चेन्नई ने इस सीजन में सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाने वाली कप्तान केन विलियमसन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं दिल्ली डेयर डेविल्स ने अपने पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और इस टूर्नामेंट में उसके सिर्फ दो ही मुकाबले बचे हुए है।

संपत्ति विवाद: जेठ ने बीच सडक़ महिला के साथ किया ये..., पढक़र खड़े हो जाएंगे आपके रोंगट

इन दोनों मुकाबलों को जीतकर दिल्ली सिर्फ अपनी बची कुची सांख बचाने के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपना पिछला मैच घरेलू कोटला मैदान पर पांच विकेट से हारा था। टीम इस मैच में 181 रन के स्कोर का भी बचाव नहीं कर सकी थी। वहीं चेन्नई की टीम अभी पूरी तरह से लय में नजर आ रही है और आने वाले सभी मुकाबले जीतकर तीसरी बार इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहती है।