राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच शेन वॉर्न का आज भारत में आखिरी दिन है। शेन वॉर्न कल ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे। ऐसे में आज शेन वॉर्न ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विदाई पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने अपनी टीम की प्रति भावुकता दिखाई और उसके साथ जयपुर की एक ऐतिहासिक तस्वीर भी पोस्ट की।
आईपीएल में शेन वॉर्न का आखिरी दिन

शेन वॉर्न ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि,
“दुर्भाग्यवश आज मेरा राजस्थान रॉयल्स में आखिरी दिन है, क्योंकि मैं कल ऑस्ट्रेलिया वापस लौट रहा हूं। आईपीएल में वापस आना बहुत मजेदार रहा क्योंकि मैं भूल गया था कि यह टूर्नामेंट कितना बड़ा, गहन, अद्भुत और महान है। मैंने क्या सीखा..?”
उन्होंने कहा कि,
“मैंने इस टूर्नामेंट में देखा कि आधुनिक युग के बल्लेबाज किस तरह से आधुनिक और आक्रमक क्रिकेटिंग शॉट्स खेलते हैं। ऐसे मॉडर्न बल्लेबाजों को आउट करने के लिए गेंदबाजों को भी पहले से ज्यादा आक्रमक माइंड सेटअप का होना पड़ेगा.”
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने आगे कहा कि,
“मैदान पर ग्राउंड फिल्डिंग काफी शानदार हो गई है, लेकिन कैच लेने में अभी भी सुधार करना बाकी है। इसके बाद उन्होंने जॉस बटलर के बारे में कहा कि, बटलर इंग्लैंड में एक टेस्ट खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं, लेकिन उनके खेल को देखकर इंग्लैंड के कप्तान को समझना चाहिए कि बटलर उनके टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण है.”

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों के बारे में शेन वॉर्न ने कहा कि,
“इसके अलावा भी बेन स्टोक्स भी इंग्लैंड की टीम में एक क्वालिटी प्लेयर हैं। मैं चाहता हूं कि वो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करें। वहीं डॉर्सी शॉर्ट के बारे में शेन वॉर्न ने कहा कि वो ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े ऑलराउंडर बनकर उभरेंगे। आईपीएल में उनकी गेंदबाजी देखकर मैं हैरान रह गया.”
भारत के युवा से भी खुश होकर शेन वॉर्न ने कहा कि,
“वहीं संजू सैमसन के रूप में भारतीय टीम को एक बड़ा स्टार खिलाड़ी मिलने वाला है। उनके साथ ऋषभ पंत भी एक शानदार खिलाड़ी बनकर उभरेंगे वहीं जोफ्रा ऑर्चर के रूप में एक बड़ा खतरनाक गेंदबाज भी क्रिकेटिंग दुनिया को मिलने वाला है.”
इतनी बातें बोलने के बाद शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के लिए हल्ला बोल लिखकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
The post शेन वॉर्न का आईपीएल में आखिरी दिन, ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले भावुक होकर भारत के लिए कही ये बाते appeared first on SportzWiki Hindi.