Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैप्टन कूल धोनी ने खोला अपने पहले क्रश का राज!

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बल्लेबाज और कीपर महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में कौन नहीं जानता। शायद ही इस दुनिया में कोई इंसान ऐसा हो जो महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में नहीं जानता होगा। महेन्द्र सिंह धोनी ही दुनिया के एक ऐसे कप्तान है जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 50-50 वल्र्ड कप, टी-20 वल्र्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 मई से राजस्थान की दो दिवसीय यात्रा पर

महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में वैसे तो लोगों को पता नहीं था। उनके स्ट्रगल, उनकी प्रसनल लाइफ और उनके क्रिकेट के हुनर के बारे में तब तक किसी को भी पता नहीं था जब तक उनकी बायोपिक ;एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी लोगों के सामने नहीं आई थी। इस फिल्म के जरिये ही लोगों को उनकी जिंदगी के बारे में खुलकर पता चला। इस फिल्म से पहले उन्होंने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी बात नहीं की होगी। उनकी इस फिल्म से ही लोगों को पता चला था कि अपनी पत्नी साक्षी से पहले भी उनकी जिंदगी में एक ओर लडक़ी थी।

प्रतिबंध झेल रहे डेविड वार्नर और बैनक्राफ्ट एक बार फिर दिख सकते हैं मैदान पर!

जो उन्हे एक प्लेन में मिली थी। लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद भी लोग धोनी के पहले क्रश के बारे में नहीं जान पाएं थे। तो आईए आज हम आपको बताते है धोनी के पहले क्रश के बारे में। धोनी जब 12वीं कक्षा में थे तब उन्हे पहला क्रश हुआ था और उस लडक़ी का नाम स्वाति था, जी हां। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद महेन्द्र सिंह धोनी ने किया है।

दरहसल गल्फ ऑयल इंडिया चेन्नई सुपर किंग्स फैं्रचाइजी का मुख्य स्पॉन्सर है। टीम की जर्सी पर भी इसका लोगो दिखाई पड़ता है। अभी कुछ समय पहले धोनी सहित टीम के कुछ सदस्य हाल ही में एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंचे और वहां जमकर मस्ती की। इस दौरान जब धोनी से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना संकोच दिखाए अपने पहले क्रश के बारे में अपने फैंस को बताया। इस दौरान धोनी ने खुद ही बताया कि जब वह 12वीं में पढ़ते थे तो स्वाति नाम की एक लडक़ी पर उनका क्रश हुआ था। यह 1999 की बात है।

सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 12 मई को, जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में बनेगा नियंत्रण कक्ष

उल्लेखनीय है कि दो साल के प्रतिबंध के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन 11 में वापसी की है। इस सीजन में में भी टीम की कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों में सौंपी गई है और उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। वहीं माही का बल्ला भी इस सीजन में अपने रंग कर खूब रन बटौर रहा है। अभी तक चेन्नई ने 10 मैच खेले है जिनमें से 7 मैचों में टीम को जीत मिली है। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी ने इस 10 मैचों में 90 की औसत से 360 रन बनाए है। इनमें तीन अद्र्धशतक भी शामिल है।