Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आमिर की चोट को लेकर चिंतित पाकिस्तान

डबलिन
पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद ने स्वीकार किया कि आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के तीसरे ही दिन मोहम्मद आमिर के चोटिल होने से वह चिंतित है क्योंकि पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर के बाएं घुटने में चोट लगी थी। 

उसने आयरलैंड की दूसरी पारी में कुछ देर गेंदबाजी की लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। उसकी गेंद पर एड जायस (नाबाद 39) और कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड (23 नाबाद) के कैच छूटे। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 24 मई को लाडर्स पर शुरू होगा।      

लाडर्स पर ही 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के दौरान स्पाट फिक्सिंग मामले में आमिर का कैरियर लगभग खत्म होने को था। इंग्लैंड की एक अदालत ने उन्हें जेल की सजा सुनाई और आईसीसी ने पांच साल का प्रतिबंध लगाया। दो साल पहले वापसी के बाद से वह तीनों प्रारूप खेल रहा है।