खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच कल शाम मुकाबला खेला गया और इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 रन से अपने नाम कर लिया चेन्नई की टीम से शेन वाटसन और महेंद्र सिंह धोनी और अम्बाती रायडू ने शानदार पारिया खेली और चेन्नई के जीत में इन बल्लेबाजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चेन्नई की पारी के 20वे ओवर में रायडू ने स्ट्राइक महेंद्र सिंह धोनी को दी और धोनी ने बोल्ट की दो गेंदो पर 10 रन बटोर लिए और आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर धोनी शॉट खेलने से मिस हो गए और विकेटकीपर के पास गेंद जाने से पहले रायडू ने रन लेना चाहा लेकिन विकेटकीपर पंत ने गेंदबाज बोल्ट को गेंद देने से रायडू दुबारा से नॉन स्ट्राइक एन्ड पर आते आते रन आउट हो गए। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने स्ट्राइक अपने पास ही रखी।
लेकिन तब तक रायडू अपना काम कर चुके थे रायडू ने 41 रनो की विस्फोटक बल्लेबाजी की और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की श्रेणी में रायडू 370 रन 8 मैचों में बनाये है। रायडू ने कप्तान धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन जोड़े।
सीएसके ने पहले खेलते हुए 211/4 रन बनाये, लेकिन दिल्ली के सितारों ने भी अंत तक टीम की हार नहीं मानी और ऋषभ पंत (7 9) और विजय शंकर (54) ने अर्धशतक जड़े लेकिन उनके प्रयास पर्याप्त नहीं था अब दिल्ली के प्ले ऑफ तक पहुंचने की उम्मीदे लगभग समाप्त हो चुकी है।