Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली को बब्बर शेर बताने वाले मोईन अली ने अब इस खिलाड़ी के बांधे तारीफों के पूल,बन चुका है आरसीबी के जीत का असली हीरो

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को खेले गए हाई स्कोर मैच में आरसीबी ने 14 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में कई जबरदस्त पारियां देखने को मिली. लेकिन इस बीच ए.बी डीविलियर्स के द्वारा लिया गया हवा में उड़ कर कैच सभी के दिल को छू गया.

सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैदराबाद की टीम को इस हार से कोई फर्क नहीं पड़ा है. लेकिन आरसीबी के लिए ये जीत काफी मायने रखती है. इस जीत की वजह से ही वह अभी भी क्वालीफाई की दौड़ में बनी हुई है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

आरसीबी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छ विकेट खोकर 218 रनों का स्कोर बनाया. जिसमें मोईन अली ने 65 रन बनाए. डीविलियर्स ने 69 रनों की पारी खेली. जबकि कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 40 रन बना डाले.

डीविलियर्स के कैच को लेकर मोईन अली ने कही ये बात

मैच के बाद आरसीबी के खिलाड़ी मोईन अली और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने एक दूसरे का इंटरव्यू लिया. इस दौरान जब कॉलिन ने मोईन अली से डीविलियर्स के कैच के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा ”यह बिल्कुल अविश्वसनीय कैच था. सबसे अच्छे कैचों में से एक. हेल्स ने ये छक्के के लिए मारा था लेकिन उन्होंने कैच में बदल दिया. हर कोई जनता है यह सिर्फ ए.बी डीविलियर्स ही कर सकते हैं”

मोईन अली की ही गेंद पर लिया था कैच

इस मैच में मोईन अली और डीविलियर्स की जोड़ी ने कुछ ज्यादा ही कमाल किया है. पहले दोनों के बीच में एक बड़ी पार्टनरशिप हुई. इसके बाद फील्डिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. सनराइजर्स के 8वें ओवर के दौरान मोइन अली की लेंथ गेंद पर हेल्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया. वहां मौजूद एबी डीविलियर्स हवा में उछलते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया.

The post कोहली को बब्बर शेर बताने वाले मोईन अली ने अब इस खिलाड़ी के बांधे तारीफों के पूल,बन चुका है आरसीबी के जीत का असली हीरो appeared first on SportzWiki Hindi.