Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पॉइंट टेबल : लीग दौर खत्म होने के बाद इन चार टीमों ने किया प्लेऑफ में प्रवेश, देखे किस टीम के कितने अंक

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का लीग राउंड सुपर संडे के साथ खत्म हो गया है। आईपीएल के इस सीजन के 56 मैचों के लीग स्टेज के सफर के बाद प्लेऑफ की तस्वीर भी साफ हो चुकी है। अब इसके साथ ही आईपीएल में प्लेऑफ की चारों टीमों का नाम सुनिश्चित हो गया है।

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को आसानी से 5 विकेट से रौंदकर अंक तालिका में नंबर वन के साथ अपना सफऱ खत्म किया।

सनराईजर्स हैदराबाद 18 अंको के साथ पहले स्थान पर

आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ की लड़ाई बहुत ही दिलचस्प रही लेकिन इन सबके बीच एक बार की चैंपियन टीम सनराईजर्स हैदराबाद ने सबसे पहले प्लेऑफ में प्रवेश किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने लीग दौर के 14 मैचों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक लेकर अपनी नेट रनरेट को + 0.284 तक पहुंचाया।

 

चेन्नई सुपर किंग्स ने हासिल किया दूसरा स्थान

तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच जीत के साथ ही 18 अंक तो बटोर लिए लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से नेट रनरेट के मामले में पीछे रही और दूसरे स्थान पर अपना सफर खत्म किया। सीएसके ने इस मैच को अपने नाम करने के साथ ही अपने 14 मैचों में 9 जीतकर 18 अंको के साथ पहला स्थान हासिल किया। सीएसके की नेट रनरेट + 0.253 रही।

सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर कोलकाता ने हासिल किया तीसरा स्थान

वहीं इसके साथ ही अंक तालिका में तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स पहुंच चुकी हैं जो 14 मैचों में 16 अंक अर्जित कर प्लेऑफ में अपनी जगह को सुनिश्चित कर लिया है। जिसकी नेट रनरेट -0.220 की है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ के लिए अपना स्थान शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के साथ तय कर लिया था।

kkr playing

पंजाब की हार से राजस्थान ने हासिल किया चौथा स्थान

एक समय बाहर होने के कगार पर खड़ी राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह से मुंबई और किंग्स इलेवन पंजाब की हार पर निर्भर था। और राजस्थान के लिए यही हुआ इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स 14 मैच के बाद 7 जीत 7 हार के बाद 14 अंको के साथ चौथा स्थान हासिल कर चौथे स्थान पर रही। रॉयल्स की नेट रनरेट– 0.250 रही।

देखिए पॉइंट टेबल

TEAM M W L PT NRR
SRH 14 9 5 18 0.284
CSK 14 9 5 18 0.253
KKR 14 8 6 16 -0.070
RR 14 7 7 14 -0.250
MI 14 6 8 12 0.317
RCB 14 6 8 12 0.129
KXIP 14 6 8 12 -0.502
DD 14 5 9 10 -0.222

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पॉइंट टेबल : लीग दौर खत्म होने के बाद इन चार टीमों ने किया प्लेऑफ में प्रवेश, देखे किस टीम के कितने अंक appeared first on SportzWiki Hindi.