Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद डेविड वार्नर के साथ हुई ये दर्दनाक घटना

क्रिकेट के इतिहास में हर खिलाड़ी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने की होड़ में लगा हुआ है. इसी के साथ ही कुछ खिलाड़ी ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं, जिसके दाग चाह कर भी कभी हटाया नहीं जा सकते. ऐसा ही एक आरोप ऑस्ट्रेलिया टीम के तीन खिलाड़ियों के नाम भी दर्ज है.

यह टीम खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरोन बैनक्राफ्ट. इस तीनो खिलाड़ियों पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गयी सीरीज में बाल से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज है. जिसके चलते स्मिथ और वार्नर पर 1 साल और बैनक्राफ्ट पर 9 महीनो का प्रतिबंध लगाया गया है.

वार्नर को मिली दुखभरी खबर 

इसी के साथ ही बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का बैन झेल रहे डेविड वार्नर के लिए एक और दुख भरी खबर आई. इस बार ये खबर उनके घर से है. वार्नर की पत्नी कैंडिस वार्नर ने खुलासा किया है कि बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद तनाव की वजह से उन्होंने अपना बचा खो दिया है. वार्नर की पत्नी ने बताया कि उस घटना के बाद उनका गर्भपात हो गया था.

वार्नर ने खोया अपना बच्चा 

कैंडिस वार्नर ने कहा कि मार्च में प्रेस कांफ्रेंस के एक सप्ताह बाद उन्होंने अपना बच्चा खो दिया. उन्होंने इसके लिए तनाव और घर के लिए लंबी उड़ान को दोषी ठहराया. 33 साल की कैंडिस ने ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की एक विकली मैग्जिन से कहा,

“मैने डेव को बाथरूम में बुलाकर कहा कि मेरा खून बह रहा है. हमें पता चल गया कि हमारा बच्चा नहीं रहा. हम एक दूसरे को पकड़कर खूब रोये. इससे हमारा दिल टूट गया था. बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद हम अपमान झेल रहे थे और इस घटना ने दिल तोड़ दिया. उस पल हमने तय किया कि अब हमारे जीवन पर इस तरह किसी बात का असर नहीं होगा.”

परिवार पर पड़ा असर 

वार्नर के दो बच्चे ईवा माए और इंडी राए हैं. दोनों तीसरे बच्चे की तैयारी में थे, लेकिन प्रेग्नेंसी का पता लगने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया. वार्नर की पत्नी ने कहा कि पहले अपमान झेलने का तनाव और फिर 23 घंटे की लंबी उड़ान ने हमें तोड़ दिया था, जिसका असर हमारे बढ़ते परिवार पर पड़ा.

The post बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद डेविड वार्नर के साथ हुई ये दर्दनाक घटना appeared first on SportzWiki Hindi.