आइपीएल 2018 का 40वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हरा दिया।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्य ने 8 विकेट के नुकसान पर पंजाब को 158 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन ही बना पाई।
गेंदबाजी के दौरान एंड्र्यू टाय ने राजस्थान रॉयल्स की बखिया उधेड़कर रख दी। किंग्स इलेवन पंजाब इस गेंदबाज ने 4 ओवर में मात्र 34 रन दिए जबकि 4 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम कर लिया। आईपीएल 2018 में 10 मैचों में एंड्र्यू टाय के विकेटों की संख्या 16 हो गई। इस प्रकार एंड्र्यू टाय का नाम आईपीएल 2018 में सर्वाधिक विकेट लेने वालों में शामिल हो चुका है। एंड्र्यू टाय के बेस्ट परफॉमेंस के बावजूद पर्पल कैप से नवाजा गया।
पर्पल कैप हासिल करते ही तेज गेंदबाज एंड्रू टाई फूट फूट कर रोने लगे। अवॉर्ड लेते समय टाई ने कहा कि मेरी ग्रैंड मां आज गुजर गई हैं। इसके बावजूद मैंने अपना बेस्ट दिया है। अपनी यह परफॉर्मेंस परिवार को समर्पित करता हूं। यह मैच मेरे लिए काफी भावुकता से परिपूर्ण रहा।
राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हराते हुए 8 अंक हासिल कर अंकतालिका में 6 स्थान पर पहुंच गई जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है।
Herald