Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वार्न ने क्यों कहा न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट शैली अपनाना नहीं चाहता है ऑस्ट्रेलिया

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के मेंटोर शेन वार्न अब ऑस्ट्रेलिया वापस जा चुके हैं. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लेकर कुछ बड़ी बातें कही हैं. शेन वार्न का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को किसी से सीखने की जरूरत नहीं है बल्कि खेल को सही तरह से खेलने की जरूरत है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न ने ये कहा

शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लेकर कहा

”मुझे यकीन नहीं है कि टीम संस्कृति की कुछ समस्याएं थी. लेकिन मैंने पिछले कुछ समय में देखा है कि विपक्ष को लेकर ऑस्ट्रेलिया कैम्प से कुछ न कुछ जरुर सामने आ रहा है. मुझे लगता है वो ऑस्ट्रेलियाई नहीं हैं. मैंने कभी भी ऑस्ट्रेलिया पक्ष से ऐसा नहीं सुना है”

इसके साथ ही शेन वार्न ने कहा

”मुझे लगता है दुनिया के क्रिकेट में एक लाइन खीचने के लिए सभी के पास अवसर है. जिससे यह पता चल सके कि हम किस प्रकार से खेल खेलना चाहते हैं ? हम किस लिए यहां हैं ? हम किस शैली के साथ खेलना चाहते हैं ? 

न्यूज़ीलैंड के खेल की शैली अपनाने से सहमत नहीं शेन वार्न 

शेन वार्न ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की शैली की तरह से खेलने से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा

”मुझे नहीं लगता कि हम कीविस की तरह खेलना चाहते हैं. मैंने सुना ऐसा किसी ने बोला है”

आगे शेन वार्न ने कहा

‘लेकिन अगर इस समय हम कीवी(न्यूज़ीलैंड) और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुछ चाहते हैं तो वह है मेहनत के साथ खेलो लेकिन सही तरह से. हाँथ मिलाओ और खेल की तरह खेलो”

बता दें साउथ अफ्रिका में खेले जा रहे साउथ अफ्रिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आया था. जिसके बाद उस समय के मौजदा कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगा दिया गया. जबकि बॉल से टेम्परिंग करने वाले कैमरन बैनक्रोफ्ट पर नौ महीने प्रतिबन्ध लगा है.

The post शेन वार्न ने क्यों कहा न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट शैली अपनाना नहीं चाहता है ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.