खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक चैंपियन खिलाडी है और ये मनोरंजक खिलाड़ियों की श्रेणी में सबसे ऊपर है चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल का ख़िताब जीतने के बाद ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक नया सांग भी गाया। ब्रावो ने ये गाना लॉन्च किया - "हम किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स हैं" आपको बता दे कि इस गीत में चेन्नई टीम की शान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।
ब्रावो ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि "हमारे सभी CSK प्रशंसकों के लिए ये सांग आप सभी इसका अनुरोध कर रहे हैं, इसलिए यह चैंपियन 47 " किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स " का गान हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसे पसंद करेंगे"
ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 16 मैचों में 35.25 की औसत से 141 रन बनाए है। इसके अलावा ब्रावो ने 14 विकेट भी लिए है वेस्टइंडीज की और से ब्रावो टी -20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में एक मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी।