खेल डेस्क। भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून को एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है और इस मैच में भारतीय टीम के टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के खेलने पर संशय बना हुआ है भारतीय क्रिकेट नियामक बोर्ड ने कहा है कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को अफगानिस्तान टेस्ट से पहले फिट होने के लिए समय के खिलाफ दौड़ का सामना करना पड़ रहा है।
साहा ने आईपीएल में सनराइजर्स के लिए कई मैचों में खेलने से चूक गए थे कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ साहा की टीम में वापसी हुई थी लेकिन उनकी इस मैच में किस्मत ख़राब थी और वह आखिर में 27 गेंदों में 35 रन की शानदार बल्लेबाजी की लेकिन इस मैच में गंभीर दर्द में थे।
बीसीसीआई ने बयान में कहा, "चोट प्रबंधन के भविष्य के पाठ्यक्रम को निर्धारित करने के लिए, साहा एक विशेषज्ञ को देखेंगे और बीसीसीआई मेडिकल टीम अपनी प्रगति की निगरानी जारी रखेगी।"साहा की चोट के चलते भारतीय टीम में पार्थिव पटेल और दिनेश कार्तिक में से किसी एक खिलाडी को को इस मैच मे मौका मिल सकता है।