Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व चैरिटी मैच में नहीं खेलगा पाकिस्तान का ये विस्फोटक खिलाडी

खेल डेस्क। 31 मई वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र चैरिटी मैच में पाकिस्तान के विस्फोटक आल राउंडर शहीद अफरीदी नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि वह घुटने की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए है इस दिग्गज बल्लेबाज की टी -20 चैरिटी गेम में वापसी की उम्मीद थी,लेकिन उन्होंने इस बात को स्पष्ट कर दिया कि उन्हें इस चोट से उबरने के लिए तीन से चार सप्ताह की जरुरत होगी।

अफरीदी ने ट्विटर पर अपनी इस चोट के बारे में कहा कि "दुबई में अपने डॉक्टर को दिखाने के लिए गया था, मेरा अभी तक पूरी तरह से घुटना ठीक नहीं हुआ है। मुझे इस चोट से उबरने के लिए 3-4 सप्ताह की आवश्यकता होगी। इसके बाद पूर्ण फिटनेस हासिल करने की उम्मीद है, मेरे लिए प्रार्थना करते रहें।"

उनके अलावा इस मैच में शोएब मलिक, और श्रीलंका के थिसारा परेरा भी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे आईसीसी ने इस विश्व इलेवन के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेलने की पुष्टि कर दी है। यह मैच कैरिबियन स्टेडियम के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो पिछले साल तूफान इरमा और मारिया के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।