Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब भी मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता है टाइगर : निकलॉस

डब्लिन
जैक निकलॉस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि टाइगर वुड्स अब भी उनका 18 मेजर गोल्फ चैंपियनशिप जीतने का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। वुड्स ने आखिरी बार कोई मेजर ठीक दस साल पहले जीता था। उन्होंने 2008 में दक्षिण कैलिफोर्निया में टोरे पाइन्स में यूएस ओपन का खिताब जीता है। इस जीत से वह निकलॉस के 18 मेजर जीतने के रिकार्ड से चार खिताब पीछे रह गए थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों में चोटों से जूझने के कारण टाइगर के लिए इस रिकार्ड तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

निकलॉस ने हालांकि सोमवार को यूएस ओपन के स्थल शिनकॉक हिल्स में वुड्स के साथ खेलने के बाद कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह स्टार गोल्फर फिर से मेजर जीत सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘टाइगर भले ही पिछले दस वर्षों में खराब दौर से गुजरा है लेकिन वह कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी है। वह कड़ा प्रतिस्पर्धी है और वह अब भी खिताब जीतने के लिए प्रेरणा से भरा है इसलिए मैं उसे कभी दौड़ से बाहर नहीं मानूंगा।’’

निकलॉस ने कहा, ‘‘किसी ने भी कभी मेरे रिकार्ड के बारे में नहीं पूछा क्योंकि मैं हमेशा कहता रहा हूं कि अगर टाइगर वापसी करता है और खेलता है तो वह अब भी मेरा रिकार्ड तोड़ सकता है।’’