भारतीय सरजर्मी पर सितम्बर में खेले जाने वाले चार दिवसीय मैच के लिए आॅस्ट्रेलिया टीम के ए स्कायड की घोषणा हो चुकी है। इसमें कप्तानी के बागडोर की जिम्मेदारी मिशेल माॅर्श में दी गयी है. वहीं सीमित ओवरों के मैच में कप्तानी ट्रेविस हेड के हाथों में रहेगा,जो एक ट्राई सीरीज रहेगा। इमसे आॅस्ट्रेलिया और भारत के अलाा साउथ अफ्रीका की टीम खेलते हुए नजर आएगी।
इस वजह से मिली मिशेल को कप्तानी की बागडोर

क्रिकेट डाॅट काॅम डाॅट एयू के अनुसार, आॅस्ट्रेलिया क्रिकेटर के सेलेक्टर ट्रेवर होंस ने अपने बयान में कहा कि,
“हम आने वाले समय में आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छा लीडर खोज रहे है और इसमें ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श जैसे होनहार क्रिकेटरों के पास जबरदस्त काबिलियत भरी है.”
अपनी बात को जारी रखते हुए ट्रेवर होंस ने कहा कि,
“ट्रेविस और मिशेल दोनों के पास स्टेट लेवल के कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव हैे. ऐसे में उन्हें अपने इस अनुभव को भारत में होने वाले दौरे के दौरान भुनाना चाहिए। वहीं एलेक्स,जिन्होंने यूके और जिम्बाब्वे के दौरे पर बतौर वाइस कप्तान की जिम्मेदारी निभायी है, उनके पास भी एक सुनहार अवसर रहेगा।”
नहीं मिली मैक्सवेल को टीम में जगह

वहीं ग्लेन मैक्सवेल को टीम मे ंजगह नहीं देने पर आॅस्ट्रेलिया चयनकर्ता ने कहा कि, ‘हमे कुछ अर्न्तराष्ट्रीय प्लेयरों को टीम में जरूर जगह देनी चाहिए। हालांकि हमें कुछ उभरते हुए क्रिकेटरों को भी ध्यान में रखना पड़ेगा। ताकि वे आने वाले समय में हमारी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो।’
ये रही चार दिवसीय खेल के लिए आॅस्ट्रेलिया ए टीम

मिशेल माॅर्श (कप्तान), एलेक्स करी (उपकप्तान), एस्टान अगर, ब्रेंडन डाॅगगेट, पीटर हेड्सकाम्ब, ट्रेविस हेड, जाॅन होलंड, उसमान ख्वाजा, नेसर, जोयल पेरिस, कुर्टिस पेटरसन, मैथ्यू रेनशाॅ, स्वेपसेन, क्रिस ट्रिमेन
ये रही सीमित ओवरों के लिए ऑस्ट्रेलिया ए क्रिकेट टीम
ट्रेविस हेड (कप्तान), एलेक्स केरी (उपकप्तान), एस्टान एगर, पीटर हेड्सकाॅम्ब, उस्मान ख्वाया, मार्नस, नेसर, मैथ्यू रेनशाॅ, जेई रिचर्डसन, डी आर्के शाॅर्ट, बिली स्टेनलेक, मिच स्वेपसन, क्रिस ट्रेमेन, जैक वाइडरमुथ
The post भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम की घोषणा, इस युवा खिलाड़ी को मिली टीम की कमान appeared first on SportzWiki Hindi.