Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग के टीम छोड़ने की धमकी के बाद अब सहवाग के साथ हुई आपसी मतभेद पर खुलकर बोली प्रीटी जिंटा

किंग्स इलेवन पंजाब इस सीजन के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लोकेश राहुल ने मैच में शानदार 95 रनों की शानदार खेली थी इसके बावजूद भी टीम 15 रन से हार गई। रॉयल्स के 158 रनों का पीछा कर रही थी इस दौरान अश्विन को तीसरे नंबर पर भेजा था जिसको लेकर सह-मालकिन प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग के बीच तकरार की खबरें मिल रही है।

हालांकि, रणनीति विफल रही क्योंकि उन्हें कृष्णप्पा गौतम ने जीरो पर आउट कर दिया गया था। हाल ही में, मुंबई मिरर द्वारा खबर चलाई गयी थी कि पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग के बीच करुण नायर और मनोज तिवारी जैसे विशेषज्ञ बल्लेबाजों से पहले अश्विन को भेजने तकरार हो गयी लेकिन अब प्रीति जिंटा ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है कि यह खबर बिलकुल झूठी है।

तो अभी-अभी, जिंटा ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि यह एकमात्र झूठी खबर है और अफवाह है। उनका कहना है कि किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग के साथ इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ है, जो खबर है वह मात्र झूठी है।

प्रीति जिंटा ने इस खबर को सुनने के बाद अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है,

“मुंबई मिरर ने एक बार फिर गलत खबर छापी है, यह अखबार तभी सही खबर छापता है, जब उसमें पेड आर्टिकल छपवाया जाता है, मेरी और वीरू के बीच की बातचीत में तिल का ताड़ बना लिया गया है, मैं अचानक विलेन बन गयी, वाह।”

किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक इस सीजन में बहुत अच्छे से मैच खेले है और 10 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 में जीत हासिल की है और 4 मुकाबले हारे है और अभी तीसरे नंबर पर है।

The post वीरेंद्र सहवाग के टीम छोड़ने की धमकी के बाद अब सहवाग के साथ हुई आपसी मतभेद पर खुलकर बोली प्रीटी जिंटा appeared first on SportzWiki Hindi.