Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एस श्रीसंत को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट उतरा एस श्रीसंत के पक्ष में

आईपीएल 2013 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये थे. जिसके चलते उन्हें अपने कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े थे. एस श्रीसंत के साथ अजित चंदीला व अंकित चव्हाण जैसे खिलाड़ी भी स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये थे.

बीसीसीआई ने तीनों खिलाड़ियों पर लगाया था आजीवन प्रतिबंध 

आपकों बता दे, कि साल 2013 के आईपीएल में एस श्रीसंत समेत अजित चंदीला व अंकित चव्हाण को दिल्ली पुलिस ने एक होटल से पकड़ा था. जिसके बाद तीनों पर ही स्पॉट फिक्सिंग का केस चला था. तीनों ने ही अपना कुछ समय जेल में बिताया था. बीसीसीआई ने इन तीनों ही खिलाड़ियों पर आजीवन क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था.

केरल की एक अदालत ने हटा दिया था आजीवन प्रतिबंध 

आपकों बता दे, कि 7 अगस्त 2017 को केरल की एक अदालत ने एस श्रीसंत के ऊपर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटा दिया था, लेकिन बीसीसीआई और दिल्ली पुलिस ने इस फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली के हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की हुई है और एस श्रीसंत पर बीसीसीआई नरमी नहीं बरतना चाह रही है. बीसीसीआई श्रीसंत के ऊपर से लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म करना नहीं चाहती है.

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से जल्द फैसला देने को कहा 

इसी बीच मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की हाई कोर्ट को एस श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध में जल्द फैसला देने को कहा है.

आपकों बता दे, कि केरल की अदालत के फैसले को दिल्ली पुलिस और बीसीसीआई की याचिका के बाद होल्ड पर रखा गया है और अब श्रीसंत के आजीवन प्रतिबंध फैसले पर सुनवाई चल रही है. इस फैसले के आने के बाद ही श्रीसंत पर बीसीसीआई द्वारा आजीवन प्रतिबंध के हटाये जाने या ना हटाये जाने का पता चल पायेगा. सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कही ना कही एस श्रीसंत के लिए राहत की खबर है.

अदालत के मुख्य चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा, खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने के लिए फैसले का इंतजार करना पड़ रहा है. आईपीएल में क्रिकेटरों द्वारा की गई स्पॉट फिक्सिंग की सुनवाई के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली पुलिस की अपील पर उच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहूंगा.

इसी बीच एस श्रीसंत चाहते है, कि उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलने की इजाजत दी जाए. एस श्रीसंत पिछले चार साल से स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते उच्च स्तर पर क्रिकेट नहीं खेल पा रहे है.

The post एस श्रीसंत को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट उतरा एस श्रीसंत के पक्ष में appeared first on SportzWiki Hindi.