इंदौर, 15 मई; किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज उमेश यादव का कहना है कि उनका ध्यान पूरी तरह से पेस और बाउंस पर था। होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार रात को खेले गए इस मैच में उमेश ने 23 रन देकर बेंगलोर के लिए तीन विकेट लिए थे। इस मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने पंजाब को 10 विकेट से हराया।
वेबसाइट ‘आईपीएल-20 डॉट कॉम’ को दिए बयान में उमेश ने कहा, “हम जानते हैं कित पंजाब के दो बल्लेबाज क्रिस गेल और लोकेश राहुल बेहद खतरनाक हैं, क्योंकि एक बार ये दोनों पिच पर जम गए, तो वे 180-190 तक स्कोर कर सकते हैं।”
उमेश ने कहा, “हमारी टीम का लक्ष्य अच्छी गेंदबाजी करना था और मैं जानता था कि अगर हम उन्हें स्कोर करने का मौका नहीं देंगे, तो यह बेहतर होगा। मैं अपने पेस और बाउंस पर ध्यान दे रहा था, जो मेरी क्षमता है। इस योजना में मेरे कप्तान और टीम के साथ खिलाड़ियों ने मेरा समर्थन किया।”
The post मेरा ध्यान पेस, बाउंस पर था : उमेश appeared first on SportzWiki Hindi.