इण्डियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का आज फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना तय है। होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में भारत के साथ पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंसों की नजर बनी रहेगी। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि इस मुकाबले को जीतकर कौन सी टीम आईपीएल का खिताब हासिल कर पाती है।
राशिद है सनराइजर्स हैदराबाद टीम का असली हीरो

बात अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ी राशिद खान को लेकर करे, तो उन्होंने इस सीजन के आईपीएल में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिरकी गेंदबाजी से अच्छे अच्छे बल्लेबाबाजों को नचाया है बल्कि बल्लेबाजी में भी जमकर रन बरसाए है।
ऐसे में आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के फैन जरूर चाहेंगे कि यह खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हैदराबाद की टीम को जीत दिलाए।
इंग्लैंड की इस महिला क्रिकेटर ने भेजा खास सन्देशा
Good luck tonight lads
#IPLFinal @rashidkhan_19 @sachinbabyy pic.twitter.com/gxHtmewGAU
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) May 27, 2018
इसी बीच इंग्लेैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वायट ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया,जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी राशिद खान को आज के मुकाबले के लिए बेस्ट विशेज दी।
डेनियल वाइट द्वारा किए गए ट्वीटर में राशिद खान के साथ खिचीं गयी तस्वीरे को शेयर करते हुए ट्वीट किया,जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि,
“आज के मुकाबले के लिए गुड लक राशिद खान”
राशिद खान भी नहीं रह सके बगैर प्रतिक्रिया दिए

Thank you
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) May 27, 2018
जैसे ही डेनियल वायट ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर राशिद खान को आज के मुकाबले के लिए बेस्ट विशेज भेजा, तो उन्होंने भी प्रतिक्रिया में धन्यवाद कहा।
आज होना है महा मुकाबला

आपको बता दे,कि आज आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसमे सीएसके की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ती हुई नजर आएगी।
ऐसे में अब यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम जीत हासिल कर आईपीएल का खिताब हासिल कर लेती है.
The post फाइनल के महामुकाबले से पहले राशिद खान के लिए डेनियल वायट का ख़ास संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.

