Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित ने प्रज्ञान ओझा के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर, जिसके बाद शिखर धवन ने उड़ा डाला उनका मजाक

आईपीएल में प्ले ऑफ की जंग में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरुवार को ‘करो या मरो’ के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत हासिल हुई. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली और साथ ही पॉइंट टेबल पर चौथे नंबर पर आ गयी है.

रोहित ने शेयर की तस्वीर

 

रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है. जिसमें वह और प्रज्ञान ओझा नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर  को शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा है, कि “कुछ साल पहले शादी हो गयी पर भाइयों के बीच प्यार अभी भी बरकरार है.”

Married a few years but the bromance is still alive and well 😜

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on May 17, 2018 at 2:45am PDT

शिखर धवन ने किया मजेदार कमेंट 

इस तस्वीर के सामने आने के बाद शिखर धवन ने इस पर काफी मजेदार प्रतिक्रिया दी है. शिखर धवन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए कहा, “भाइयों बस एक दुसरे को पप्पी न कर देना, जहर है कि प्यार है तेरा चुम्मा.”

दोनों की दोस्ती है बहुत पुरानी 

रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा की दोस्ती काफी पुरानी है. रोहित और प्रज्ञान ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए साथ खेला है. उनकी यह तस्वीर तब की है जब उनकी इस सीजन में कई समय बाद प्रज्ञान ओझा से मुलाकात हुई.

जब रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था तब प्रज्ञान ओझा भी टीम में शामिल थे. उस समय प्रज्ञान ने कहा था, “मेरे विचार से रोहित काफी शांत स्वाभाव के हैं. उन्हें पता है कि क्या करना है. वह बहुत ज्यादा रियेक्ट नहीं करता है. इसलिए वह मैदान में सबकुछ मैनेज करने में काफी माहिर है.”

The post रोहित ने प्रज्ञान ओझा के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर, जिसके बाद शिखर धवन ने उड़ा डाला उनका मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.