खेल डेस्क। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले आयरलैंड का दौरा करना है और लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल यूनाइटेड किंगडम में होने वाले चुनौतीपूर्ण दौरे पर जाने से पहले भारत के पूर्व लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी के लिए खास एक बयान दिया है।
23 वनडे मैचों में चहल ने 43 विकेट और 21 टी 20 मैचों में 35 विकेट के साथ, अगले वर्ष यूके में होने वाले विश्व कप अभियान में चहल की अहम भूमिका होने वाली है। इसी बीच चहल ने अपने बयान में कहा है कि "इंग्लैंड से पहले, हम आयरलैंड जा रहे हैं। मौसम इंग्लैंड जैसा ही होने की उम्मीद है। मेरे पास आईपीएल के बाद एक महीने बचा है। मैं प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरू के एनसीए अकादमी में जाऊंगा। वहां मेरे कोच हिरवानी सर से प्रशिक्षण लूंगा।
चहल ने आगे कहा कि " हिरवानी सर ने ब्रिटेन में भी और इनके अलावा भारत में लीग की कई क्रिकेट भी खेला है। इसलिए, मैं उन्हें मौसम और शर्तों के बारे में पूछूंगा। भारत ए टीम भी पहले दौरा करेगी और मेरे पास टीम में बहुत सारे दोस्त हैं । मैं कोशिश करूँगा और उनसे पता लगाऊंगा कि पिच कितनी सहायक हैं और उछाल कितना है। "