Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई के सामने झुका आॅस्ट्रेलिया बोर्ड, अब दिन में ही खेला जाएगा एडिलेड टेस्ट मैच

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अपने पहले डे नाईट टेस्ट खेलने से इंकार कर दिया है, जो एडीलेड में खेला जाने वाला था, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह मंगलवार को पुष्टि की है। बता दें कि बीते दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह पत्र लिखा था कि टीम इंडिया इस डे-नाईट टेस्ट के लिए अभी तैयार नहीं है।

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने उम्मीद जताई थी कि भारत एडीलेड ओवल में 6-10 दिसंबर के टेस्ट मैच के लिए डे नाईट के लिए सहमत होगा, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को पिछले तीन घरेलू समर सीजन में गुलाबी गेंद के मैचों में हराया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, “हमें भारतीय क्रिकेट नियामक मंडल से सलाह मिली है कि वह इस गर्मी में एडीलेड में प्रस्तावित डे-नाइट टेस्ट में भाग लेने के लिए तैयार नहीं है, इस कारण अब नतीजतन, पुष्टि करते हैं कि यह टेस्ट मैच दिन में ही खेला जाएगा।”

अगर यह टेस्ट मुकाबला डे-नाईट के रूप में खेला जाता तो निश्चित रूप से भारतीय टीम के कठिन रह सकता था क्योंकि भारत ने अभी तक इससे पहले कभी डे-नाईट टेस्ट नहीं खेला है और साथ ही मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के अलावा पिंक बॉल से खेलने का अनुभव किसी के भी पास नहीं है।

इस कारण बीते दिन भारतीय चयन समिति ने कहा था कि वो डे-नाईट टेस्ट खेलने की अभी स्थिति में नहीं है और उन्हें कम से कम 18 महीनों की जरुरत है इसकी तैयारी के लिए।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका टीम भी एडीलेड में साल 2016 के डे-नाईट टेस्ट खेलने के लिए अनिच्छुक था, क्योंकि उन्हें भी मेजबानों का डर था और फिर हुआ भी यही और मुकाबला सात विकेट से हार गए। भारतीय टीम एडिलेड में खेलने के बाद पर्थ, मेलबर्न और सिडनी में टेस्ट मुकाबला खेलने वाली है।

The post बीसीसीआई के सामने झुका आॅस्ट्रेलिया बोर्ड, अब दिन में ही खेला जाएगा एडिलेड टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.