वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। आईपीएल 11 खत्म होने के बाद वो भारत में ही अपना समय बिता रहे और जमकर मस्ती कर रहे है। उनकी मस्ती की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस काफी पसंद कर रहे है। वैसे क्रिस गेल अपने फन्नी अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते है। वो मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
गेल ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में वो भारतीय रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए गेल ने कैप्शन दिया है- मिस्टर इंडिया। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और जमकर लाइक और कमेंट कर रहे है।
आपको बता दें 39 वर्षीय गेल इस फोटो में नीला सूट पहने नजर आ रहे हैं और उन्होंने सर पर पगड़ी बांधी हुई है। गेल की इस भारतीय लुक पहनावे को देख सभी हैरान रह गए। गेल का ये फोटो मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए उस दौरान की है।
वहीं आपको बता दें गेल की लोकप्रियता भारत में विराट कोहली और और महेंद्र सिंह धोनी है। उनके खेल की बात करें तो गेल आईपीएल 11 में इस बार किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले और 11 मैचों में 368 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं।
Herald