आईसीसी ने खिलाड़ियों और अधिकारियों पर खेल के समय मैदान पर या फिर ड्रेसिंग रुम मे ंसंचार सामग्री खासतौर पर स्मार्ट वाॅच का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इस बात की पुष्टि खुद आईसीसी ने की।
मैदान पर स्मार्ट वाॅच ले जाना हुआ वर्जित

The ICC has confirmed that smart watches are not allowed on the field of play or areas designated as the Player and Match Officials Area (PMOA).https://t.co/MAv4mRNAqv pic.twitter.com/tYgDi1LJwn
— ICC (@ICC) May 25, 2018
स्मार्ट वाॅच को खेल के दौरान पहनने पर पूरी तरह से वर्जित करते हुए आईसीसी ने कहा कि,
“पीएमओए में संचार उपकरणों पर रोक होगी और किसी भी खिलाड़ी को इस तरह बातचीत करने वाले उपकरणों को रखने या फिर उसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खास तौर पर जो इंटरनेट से जुड़े हुए हो।”

इस बात को लेकर खेल की संचालन संस्था ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा
“स्मार्ट वाॅच,जो फोन या फिर वाईफाई से संचार हासिल कर सकता है. ऐसे में हम इसकी अनुमति बिल्कुल भी नहीं दे सकते है। इसको लेकर हम सभी खिलाड़ियों को यह याद दिलााना चाहेगें कि उन्हें मैच के बीच में इस तरह के उपकरणों को पहले ही सौंप देना चाहिए।”
स्मार्ट वाॅच पहने नजर आए पाकिस्तान खिलाड़ी

आपको बता दें, लाॅर्ड्स में खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी स्मार्ट वाॅच पहने हुए नजर आए। इसके बाद मैच फिक्सिंग जैसे किसी भी संगीन आरोप से बचने के लिए आईसीसी ने तुरन्त स्मार्ट वाॅच पहनने पर रोक लगा दी।
साथ ही आईसीसी ने खिलाड़ियों को मैदान पर किसी भी संचार के उपकरण ले जाने की अनुमति भी पूरी तरह से वर्जित कर दी है. और यह बात अब खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रुम में जाने के दौरान लागू होगा. अब यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि आईसीसी का यह फरमान आने वाले समय में खिलाड़ियों पर क्या फर्क लाता है।
The post आईसीसी ने लगाया स्मार्ट वाच मैदान और ड्रेसिंग रूम में पहनने पर प्रतिबन्ध, मुश्किल में पड़ सकते है भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.