रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए एबी डीविलियर्स अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. पिछले मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 69 रनों की शानदार पारी खेली. डीविलियर्स को 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है. वह गेंद को स्टेडियम की किसी भी दिशा में पहुँचाने का दम रखते हैं.
शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट का शॉट हो जो डीविलियर्स के पिटारे में ना हो. वह हर तरह के शॉट्स खेलते हुए नज़र आते हैं. डीविलियर्स एक अच्छे बल्लेबाज के अलावा एक शानदार फील्डर भी हैं. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में तो वह सुपरमैन बन गए थे. हवा में उछलते हुए डीविलियर्स ने शानदार कैच पकड़ा था. इस कैच को हर कोई बस देखते रह गया.

डीविलियर्स एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ ही वह एक अच्छे इंसान भी हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और डीविलियर्स के बीच में अच्छे संबंध भी हैं.
डीविलियर्स ने 2013 में अपनी गर्ल फ्रेंड डेनियल से शादी की थी. उन्होंने डेनियल को ऐतिहासिक जगह ताजमहल में प्रपोज किया था. डीविलियर्स ने अब इस बारे में राज बताया है, कि आखिर उन्होंने क्यों प्रपोज के लिए ताजमहल को चुना था.
इस वजह से किया था ताजमहल में प्रपोज
डीविलियर्स ने बताया
”आईपीएल के कुछ महीने पहले मैं योजना बना रहा था. मैंने रिंग ले ली थी और तय कर लिया था वहां प्रपोज करने के लिए और फिर जब में आईपीएल में आ गया, तो फिर मैं सुरक्षा गार्ड्स से घिर गया. जो सभी चीजों की वीडियो और फोटोग्राफी बना रहे थे. लेकिन मैंने डेनियल से कहा, कि मुझे सुरक्षा गार्ड्स के साथ ट्रेवल करना है. इसी वजह से उन्हें हमारे साथ जाना पड़ा”

आगे डीविलियर्स ने कहा, ”इसी दौरान मैंने डेनियल को प्रपोज किया और यह सब कैमरे पर आ गया. डेनियल को प्रपोज के बारे में कोई अंदाज़ा नहीं था, इसलिए यह उनके लिए एक बिल्कुल सरप्राइज की तरह था”
इसके साथ ही डीविलियर्स इसे अपने लिए सबसे स्पेशल पल के तौर देखते हैं. उनका मानना है, कि इसके लिए ताजमहल से अच्छी जगह कहीं और नहीं हो सकती थी.
The post एबी डीविलियर्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल के सामने प्रपोज करने का खोला राज appeared first on SportzWiki Hindi.