Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लोकेश राहुल ने पहली बार बताया अपने सीक्रेट क्रश का नाम, विराट नहीं बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी को मानते है आदर्श

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों विराट कोहली युवाओं का सबसे बड़ी पसंद हैं। विराट कोहली को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है लेकिन जब बात स्टाइल और फैशन की हो तो भारत के युवा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। लोकेश राहुल अपनी स्टाइलिश जिंदगी से युवा भारतीय के बीच आइकन के रूप में जगह बना चुके हैं।

लोकेश राहुल अपनी हेयर स्टाइट और टैटू से बने हैं युवाओं की खास पसंद

लोकेश राहुल हर दिन के साथ भारतीय युवा लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहे हैं। एक ओर उनकी एक स्टाइलिश जिंदगी को देख ले तो दूसरी और उनकी क्रिकेट काबिलियत दोनों ही रेस में उनका इस सजम जबरदस्त दमखम नजर आ रहा है। राहुल के टैटू और हेयर स्टाइल भी बड़ी जबरदस्त है जिससे उनकी युवाओं के बीच हाइप है।

राहुल ने अपने खेल और जीवन को लेकर किए कई खुलासे

लोकेश राहुल ने स्पोर्ट्स स्टार के साथ बातचीत की जिसमें उपने करियर को लेकर कई तरह की बाते साझा की। लोकेश राहुल ने ऑन लाइन चैट में अपने खेल के साथ ही व्यक्तिगत जीवन को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं।

आपको बताते हैं लोकेश राहुल से पूछे गए सवाल और जवाब

अपनी यादगार पारी को लेकर

लोकेश राहुल ने अपनी यादगार पारी को लेकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट जीत मेरी सबसे यादगार जीत है और मियामी में खेली गई शतकीय पारी मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी है।

भारतीय टीम में सबसे अच्छा दोस्त

लोकेश राहुल ने भारतीय टीम में से सबसे अच्छे दोस्त के बारे में पूछने पर बताया कि विराट कोहली और मुरली विजय सबसे अच्छे दोस्त हैं।

क्रिकेट आदर्श के को लेकर

लोकेश राहुल ने अपने क्रिकेटिंग आइडल के रूप में एबी डीविलियर्स का नाम लिया। साथ ही एबी के बाद विराट कोहली को अपना आइडल बताया।

जीवन के आइडल को लेकर

केएल राहुल ने अपने जीवन के आइडल को लेकर बताया कि व्यक्तिगत रूप से ज्लाटन इब्राहिमोविच और कॉनोर मैकग्रेगर मुझे प्रेरित करते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post लोकेश राहुल ने पहली बार बताया अपने सीक्रेट क्रश का नाम, विराट नहीं बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी को मानते है आदर्श appeared first on SportzWiki Hindi.