Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या रोहित शर्मा के बल्ले को अपनी कैरम बॉल से रोक पाएंगें अश्विन?

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का 50वां और महत्वपूर्ण मुकाबला मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। जहां एक ओर इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत के बाद लगातार अपने पिछले तीन मुकाबले हार चुकी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए यह आखरी मौका होगा। पंजाब के कप्तान रविचन्द्र अश्विन इस मुकाबले को किसी भी हालत में जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। वहीं लगातार हार के बाद मिली तीन जीत के बाद मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बढ़ गई थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद उसकी ये उम्मीदे टूटी तो है लेकिन अभी खत्म नहीं हुई है।

कॉलेज के बाथरूम में गई थी छात्रा लेकिन वहां पहले से था वो मौजूद और फिर...

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपने आने वाले दोनों मैचों को जीतकर प्ले ऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने की सोच रहे होंगे और उनका पहला इमतिहान आज है। मुंबई इंडियंस ने अभी 12 मैच खेले है जिसमें से उन्होंने पांच मैचों में जीत दर्ज की है तो 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण पॉइंट टेबल पर वह 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वहीं जीत की पटरी से उतरी किंग्स इलेवन पंजाब 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ वह 12 अंकों के साथ नंबर पांच पर है।

प्रेगनेंसी के दौरान शाहिद कपूर की पत्नी मीरा को आ रही ये परेशानी!

किंग्स इलेवन पंजाब को भी अभी दो ओर मैच खेलने है और कप्तान आर अश्विन और उनकी टीम अपनी पिछले मैचों में मिली हार को भुलाते हुए अपने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर टीम को प्ले ऑफ में पहुंचाने की कोशिश करनी होगी। इसके लिए पंजाब को आज मुंबई को हराकर उसे प्ले ऑफ की उम्मीदे तोडऩे और 2 महत्वपूर्ण अंक हांसिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म का किया ऐलान!

मुबई की ओर से अभी भी मीडिल ओवर में बल्लेबाजों की कमी खल रही है जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन एविन लुईस और सूर्यकुमार यादव का फार्म में लौटना राहत की बात बना हुआ है। पंजाब की टीम लीग के दूसरे चरण में खराब फार्म से जूझ रही है और उसे सभी विभागों में प्रदर्शन बेहतर करना होगा।