खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा अभी पूरी तरह से चोट से उबार नहीं पाए है और इस चोट के कारण उन्होंने आईपीएल खेलने से इंकार कर दिया। रबादा पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज है और डेल स्टेन की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी आक्रमण पूर्ण रूप से कैगिसो रबादा के हाथ में है। रबादा अभी तक डेल स्टेन की उम्मीदों पर खरे उतरे है। इसी बीच अफ्रीका के पूर्व मुख्य तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने रबादा की चोट को लेकर विशेष बयान दिया है।
डोनाल्ड ने अपने बयान में कहा कि ,"वह फिलहाल हमारा फ्रंट-मैन है वह सिर्फ हमारी टीम के लिए एक पूर्ण उपहार है। "वह अभी सबसे अच्छा युवा तेज गेंदबाज है ''51 वर्षीय डोनाल्ड ने आगे कहा कि "यह एक गंभीर प्रतिभाशाली, युवा तेज गेंदबाजी समूह है।"इस समय डेल स्टेन नहीं है, वह वापसी की कोशिश कर रहा है।
डोनाल्ड ने फिलैंडर के लिए कहा कि "वेरनॉन जो करता है - अगर विकेट में कुछ भी है तो वह इसका पर्दाफाश करेगा। हालांकि श्रीलंका में यह एक अलग कहानी होगी, यह निश्चित रूप से है।"श्रीलंका में उनका गंभीर परीक्षण किया जाएगा।