आईपीएल सीजन 2018 के होने वाले मैचों में अनुष्का शर्मा को क्रिकेट स्टेडियम में कोहली की आरसीबी को सपोर्ट करते हुए आसीनी से देखा जा सकता है। लेकिन इससे पहले अनुष्का और कोहली से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। जी हां, अभी शादी के तीन महीने बाद अनुष्का भाभी के प्रेग्नेंट होने की खबर आ रही है।
टिवटर पर विराट कोहली के एक फैंस ने पूछा है कि—क्या अनुष्का भाभी प्रेग्नेंट हैं। आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले कोहली ने एक टवीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनके जीवन में जल्द ही बहुत सी खुशियां आने वाली हैं...
फिर क्या कोहली के टिवटर फॉलोअर्स लगे हाथ इस शेयर को धड़ाधड़ रिट्वीट कर रहे हैं। एक यूजन ने टवीट किया है— विराट मैं आपको बहुत बड़ा फैंन हूं, क्या अनुष्का जी प्रेग्नेंट हैं? कुछ यूजर्स ने लिखा है कि नन्हा विराट आएगा या नन्ही अनुष्का।
गौरतलब है कि अभी एक मई को ही विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा का जन्मदिन मनाया। अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने वाले खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।