आईपीएल प्ले ऑफ की तरफ बढ़ रहा है. देखते-देखते इसका फाइनल भी आ जाएगा. इसका हर मैच अभी तक शानदार साबित हुआ है. सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल में हिस्सा लेने वाली 8 टीमें एक फैमिली की तरह सामने आ रही हैं. देखा जाए तो यह ख़ुशी हो या गम साथ ही मनाते नजर आते हैं.
चेन्नई की टीम ने मिलकर मनाया ग्रेसिया का जन्मदिन

दो साल के बैन के बाद आईपीएल में लौटी चेन्नई की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद शानदार रहा है. देश-विदेश से इस टीम में जुड़े खिलाड़ी अब एक परिवार बन चुके हैं. खिलाड़ियों के परिवार भी आईपीएल के इस सफर में उनके साथ हैं, इसलिए ये बॉन्डिंग और भी मजबूत हो गई है. टीम और खिलाड़ियों से जुड़ी खुशियां सभी मिलकर एक परिवार की तरह मनाते हैं. इसी कड़ी में चेन्नई टीम ने सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया का जन्मदिन भी सभी के साथ मिलकर मनाया.
शामिल हुए चेन्नई के खिलाड़ी

चेन्नई की पूरी टीम ने ग्रेसिया का जन्मदिन शान के साथ मनाया. ग्रेसिया का जन्म 14 मई 2016 को 2 साल पहले आईपीएल के समय ही हुआ था. चेन्नई के सभी खिलाड़ी और स्टाफ ने ग्रेसिया का जन्मदिन मनाया और केक काटा. ग्रेसिया के जन्मदिन पर महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, गीता बसरा और भज्जी की बेटी हिनाया हीर भी शामिल हुईं. सभी ने ग्रेसिया के लिए हैप्पी बर्थडे टू यू भी गाया.
धोनी ने गाया ग्रेसिया का लिए बर्थडे सॉन्ग

चेन्नई टीम के ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से ग्रेसिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की गई है. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी भी ग्रेसिया के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं.
Here is your midnight dose of cuteness to begin a super happy Wednesday! #WhistlePodu #GraciaTurns2 @ImRaina @_PriyankaCRaina @msdhoni @DJBravo47 @Geeta_Basra
pic.twitter.com/UbIRi7m0F6
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 15, 2018

इसके साथ ही सुरेश रैना ने भी अपनी बेटी के दूसरे जन्मदिन पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुरेश रैना ने लिखा- ग्रेसिया दो साल की हो गई, लेकिन अभी से 20 साल की लड़की की तरह एक्टिंग करने लगी है.
She is already acting like 20!
#GraciaTurns2 #AlmostTwo pic.twitter.com/iNnSGAq8FB
— Suresh Raina (@ImRaina) May 14, 2018
The post वीडियो: रैना की बेटी ग्रेसिया के जन्मदिन पर जीवा धोनी ने गाना गाकर किया डांस, ब्रावो के गाने पर जीवा-ग्रेसिया के ठुमके appeared first on SportzWiki Hindi.

