ऑस्ट्रेलिया टीम काफी समय से सुर्ख़ियों में चल रही है. हालही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गयी टेस्ट सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के तीन शानदार खिलाड़ी काफी चर्चा में आ गए थे. इसमें ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ भी इस विवाद का हिस्सा बने थे.
दरअसल हुआ ऐसा था कि कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में गेंद से छेड़छाड़ की थी. गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी पाये जाने के कारण कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल जबकि कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का का प्रतिबंध लगा.

इस बात का जिक्र करते हुए महान स्पिनर शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से “मीन-मेख” निकालना बंद करके खेल पर ध्यान देने की सलाह दी. दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के गेंद से छेड़छाड़ मामले में फंसने के समय कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे वार्न ने कहा कि, “उन्होंने टीम के साथ यह समस्या उसी समय महसूस की थी जब चीजें उनके हिसाब से नहीं होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम की शिकायत करना शुरू कर दिया था.”
ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने न्यूज कार्पोरेशन से कहा, “यह ऑस्ट्रेलियाई तरीका नहीं है. मैंने कभी किसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऐसा करते हुए नहीं सुना. मैंने हाल के दिनों में उन्हें प्रतिद्वंद्वी टीम और अन्य चीजों की शिकायत करते हुए सुना.”

The post शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया को दी नसीहत मीन-मेख निकालना बंद कर खेल पर दे ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.