Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आदित्य तारे ने बताया क्यों उन्हें नजरअंदाज कर मुंबई इंडियंस लगातार ईशान किशन को दे रही है मौका

आईपीएल का दौर ही कुछ ऐसा है, इसमें हर रोज़ कोई न कोई खिलाड़ी लाइमलाइट का हिस्सा बन ही जाता है. इसके जरिये ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर के राष्ट्रिय टीम में जगह बनाते हैं. इस आईपीएल से ऐसे बहुत से युवा खिलाड़ी मिले हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर के टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करने का फैसला ले लिया है.

आईपीएल एक ऐसा प्लेटफार्म है जो उन खिलाड़ियों को मंच देता है जो राष्ट्रिय टीम में जगह बनाना चाहते हैं. साथ ही कुछ पुराने खिलाड़ी जो टीम का हिस्सा न हो, वो भी बेहतरीन प्रदर्शन कर के टीम में वापसी कर सकते हैं. साथ ही जल्द मैच का निर्णय हो जाने के कारण भी ही इसे सबसे अधिक पसंद किया जाता है.

काफी प्रतिभाशाली हैं ईशान 

युवा खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें से एक हैं मुंबई इंडियन्स टीम के ईशान किशन. इस समय वह बहुत सुर्खियाँ बटोर रहे हैं. इस पर मंगलवार को मुंबई इंडियन्स के रिजर्व विकेटकीपर आदित्य तारे ने झारखंड के युवा विकेटकीपर इशान किशन की तारीफ करते हुए कहा कि, “वह काफी प्रतिभाशाली है और इसलिए आईपीएल का मौजूदा चैंपियन उसको लगातार मौका दे रहा है.”

मुंबई की टीम दे रही है ईशान किशन को मौका 

मुंबई रणजी ट्राफी चैंपियन टीम के कप्तान आदित्य तारे ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, “वह काफी युवा हैं. वह 19-20 साल का है और काफी प्रतिभाशाली हैं. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस पहली पसंद के रूप में उसे मौका दे रहा है.”

ईशान किशन के पास है बेहतरीन मौका

उन्होंने कहा, “यह उसके करियर की शुरुआत है, इसलिए मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलने का यह उसके पास बेहतरीन मौका है. दो मैच पहले उसने हमारे लिये मैच जीता, जिससे पता चलता है कि वह कितना अच्छा बल्लेबाज है. मुंबई इंडियन्स से सभी मैच खेलने के इस अनुभव उसे करियर में आगे मदद मिलेगी.”

ईशान किशन का आईपीएल करियर 

ईशान किशन के आईपीएल करियर की बात करें तो उनका इस बार के आईपीएल में प्रदर्शन काफी शानदार साबित हो रहा है. उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर कई बार मुंबई को जीत दिलाई है. ईशान ने 28 मैच खेल कर 569 रन बनाए हैं. जिसमें 55 चौके और 28 छक्के शामिल हैं.

The post आदित्य तारे ने बताया क्यों उन्हें नजरअंदाज कर मुंबई इंडियंस लगातार ईशान किशन को दे रही है मौका appeared first on SportzWiki Hindi.