Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साथियान और सानिल को थाईलैंड ओपन में रजत

नई दिल्ली
 भारत की शीर्ष रैंकिंग की युगल जोड़ी जी साथियान और सानिल शेट्टी शुरू में बढ़त हासिल करने के बावजूद 2018 चैलेंज थाईलैंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जर्मन जोड़ी से हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

बैंकाक में कल रात खेले गए फाइनल में भारतीय जोड़ी ने जर्मनी के टोबियास हिपलर और किलियान ओर्ट के खिलाफ पहला गेम में 11-9 से जीता लेकिन अगले तीन गेम में उन्हें 12-14, 9-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले साथियान और सानिल ने सेमीफाइनल में हमवतन हरमीत देसाई और मानव ठक्कर को एक कड़े मुकाबले में 3-2 (11-7, 5-11, 11-9, 5-11, 11-3) से हराया। उन्होंने इससे पहले शुरुआती दौर में जापान को 3-1 और फिर मलेशियाई जोड़ी को 3-0 से हराया था।