Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोनाल्डो एंड कंपनी ने बांधे जिदान की तारीफों के पुल

मैड्रिड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत रीयाल मैड्रिड के तमाम फुटबालरों ने अपने करिश्माई कोच जिनेदीन जिदान की जमकर तारीफ की है और रोनाल्डो ने तो उन्हें ‘विनर ’ कहा है । लीवरपूल के खिलाफ शनिवार को होने वाले चैम्पियंस लीग फाइनल से पहले रीयाल मैड्रिड की प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों ने खिलाडि़यों से उनके कोच के बारे में भी सवाल पूछे ।

जोस मोरिन्हो, कार्लो एंसेलोट्टी और रफा बेनितेज के मार्गदर्शन में खेल चुके मार्शेलो ने कहा ,‘‘ जिदान सर्वश्रेष्ठ कोच है ।’’ इस्को ने कहा ,‘‘वह महानतम खिलाडि़यों में से एक रहे हैं । वह जो भी बात कहते हैं, वह ताउम्र आपके साथ रहती है । वह कभी नर्वस नहीं दिखते ।’’

रोनाल्डो से पूछा गया कि एक शब्द में जिदान की व्याख्या कैसे करेंगे तो उनका जवाब था ,‘‘ विनर ।’’ वहीं जिदान ने कहा ,‘‘ मैं सर्वश्रेष्ठ कोच नहीं हूं और ना ही सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकार हूं लेकिन मेरे भीतर जुनून है जो ज्यादा मायने रखता है ।’’