Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रांसीसी फुटबॉल के टीवी अधिकार खरीदे चीनी स्वामित्व वाले मीडिया प्रो ने 

पेरिस
चीनी स्वामित्व वाले मीडियाप्रो ने 2020 से 2024 तक के फ्रांसीसी फुटबाल के टेलीविजन अधिकार खरीद लिए हैं जिसके तहत वह लीग 1 मैचों के घरेलू प्रसारण के लिये वार्षिक तौर पर 1.153 बिलियन यूरो (एक अरब 33 करोड़ डालर) का भुगतान करेगा।

फ्रेंच लीग (एलएफपी) के अध्यक्ष नताली ब्वाय डि लॉ टूर ने हा, ‘‘यह सफल बोली प्रक्रिया थी जिसमें टीवी अधिकारों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है।’’ अभी 2016 से 2020 तक करार की कीमत 726.5 मिलियन यूरो है। फ्रेंच लीग के मुख्य कार्यकारी डिडियर क्विलॉट ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक र्टिनंग प्वांइट है। हम इससे खुश है। इससे साबित होता है कि हमारी फुटबॉल बेहतर होती जा रही है और प्रसारकों ने भी इसे मान्यता देना शुरू कर दिया है।’’