Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रैडम मैकुल्लम ने अपने कप्तान विराट कोहली को लेकर बोली ऐसी बात, जिसे जीत लिया सभी का दिल

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर बैंडम मैक्कुलम ने कुछ सीजन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल वह दुनिया की अलग-अलग लीग में खेलते हुए नजर आते हैं. आईपीएल के इस सीजन में वह विराट कोहली की टीम रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम से खेल रहे हैं। इसके अलावा वो पाकिस्तान सुपर लीग में भी लाहौर क्वलैंडर्स की तरफ से खेलते हैं।

मैकुल्लम ने की विराट की तारीफ

Image result for virat and mccullum rcb

आईपीएल में भी बैंडम मैकुल्लम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात लॉयन्स और आरसीबी के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। इस सीजन में आरसीबी की टीम में मैकुल्लम एक बहुत अहम विदेशी खिलाड़ी हैं।

मैकुल्लम ने कहा कि, 

“विराट कोहली एक अविश्वसनीय प्रेरणादायक कप्तान है.”

विराट कोहली की टीम से खेलने के बारे में न्यूजीलैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, 

“दुनिया के सबसे व्यस्त क्रिकेटर के अंडर में खेलना का मजा ही कुछ अलग होता है। विराट जिस तरह से अपने कंधों पर सारी जिम्मेदारी उठाते हैं वो काबिल-ए-तारीफ है। साथ ही जिस तरह से वो लगातार निरंतर तौर पर शानदार प्रदर्शन करते जा रहे हैं वो अविश्वसनीय है। इसके अलावा विराट कोहली अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देते हैं जो दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है.” 

Image result for virat

आईपीएल इतिहास के पहले ही मैच में 158 रन की शानदार पारी खेलने वाले बैंडम मैकुल्लम ने कहा कि,

“विराट कोहली भारतीय टीम में बहुत बड़े और महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वो भारतीय टीम को अपने कुशल नेतृत्व में काफी अच्छी तरीके से आगे लेकर जा रहे हैं.”

Related image

उन्होंने कहा कि,

“विराट कोहली जिस तरह से अपने-आप को लीड करते हैं और खुद मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं वो भारत के लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। विराट को देखकर भारत के कई युवा खिलाड़ी प्रेरित होते हैं। जो भारतीय क्रिकेट भविष्य के लिए काफी बेहतर है.”

फिलहाल, विराट कोहली की टीम आरसीबी अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। फिर भी विराट कोहली ने टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है और अभी तक अपनी टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

 

The post ब्रैडम मैकुल्लम ने अपने कप्तान विराट कोहली को लेकर बोली ऐसी बात, जिसे जीत लिया सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.