Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई चैंपियंस ट्रोफी: मलयेशिया को हरा भारतीय महिला टीम फाइनल में

डोंगाए सिटी (साउथ कोरिया)

मलयेशिया को रोमांचक मुकाबले में हराते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां जारी एशियाई चैंपियंस ट्रोफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। भारत ने इस जीत के साथ ही टूर्नमेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को खेले गए मैच में मलयेशिया को 3-2 से मात दी। भारत का पूल चरण में एक मैच अभी और बाकी है।

भारत के लिए गुरजीत कौर ने 17वें मिनट में ही गोल करते हुए टीम का खाता खोला। इसके बाद, दूसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वॉर्टर में जापान के खिलाफ दूसरे मैच में भारत के लिए दो गोल करने वाली वंदना कटारिया ने 33वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

इसके तीन मिनट बाद ही नूरैनी राशिद ने गोल कर मलयेशिया का खाता खोला। लालरेमसियामी ने तीसरे क्वॉर्टर की समाप्ति से पहले 40वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल किया। चौथे क्वॉर्टर में हानिन ओन ने 48वें मिनट में मलयेशिया के लिए दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-3 कर लिया। मलयेशिया को ड्रॉ के लिए एक और गोल की जरूरत थी, लेकिन भारतीय टीम ने अपना अच्छा डिफेंस रखते हुए उसे गोल नहीं करने दिया और अंत में 3-2 से जीत हासिल की।

कप्तान सुनीता लाकड़ा ने मैच के बाद कहा, ‘हम गोल करने के कुछ और मौके भी भुना सकते थे। इस जीत से हम खुश हैं लेकिन जिस तरीके से खेले, उससे नहीं। हम टीम होटल में जाकर अपनी गलतियों पर बात करेंगे ताकि अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।