Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युकी और पेस रैंकिंग में खिसके

नई दिल्ली
भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी एटीपी की आज जारी ताजा विश्व एकल रैंकिंग में आठ जबकि युगल में लिएंडर पेस एक पायदान नीचे खिसक गए। युकी हालांकि अब भी शीर्ष 100 में बने हुए हैं। वह ताजा विश्व रैंकिंग में 94वें नंबर पर खिसक गए हैं। भारतीय खिलाडिय़ों में उनके बाद रामकुमार रामनाथन (124वें) और प्रजनेश गुणेश्वरन (175वें) का नंबर आता है।

युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना पहले की तरह 23वें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन पेस शीर्ष 50 से बाहर हो गए हैं। वह अब 51वें नंबर पर हैं जबकि दिविज शरण (44वें) दो पायदान नीचे खिसकने के बावजूद भारतीयों में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पेस के बाद पुरव राजा (65) और विष्णु वर्धन (103) का नंबर आता है। वर्धन छह पायदान आगे बढ़े हैं। डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा पहले की तरह 24वें स्थान पर बनी हुई है।