भारत और श्रीलंका के बीच पिछले साल श्रीलंका की मेजबानी में खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के गाले में खेला गया तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच सवालों के घेरे में आ गया है। गाले में हुए टेस्ट मैच को लेकर इंटरनेशनल समाचार चैनल अल-जजीरा ने स्टिंग ऑपरेशन किया जिसमें पाया गया है कि यहां पर पिच फिक्सिंग की गई थी।

पिच फिक्सिंग को लेकर आईसीसी का नहीं दिख रहा है कड़ा रूख
ये मामला पहली बार पिछले शनिवार को उजागर हुआ जिसके बाद से तो क्रिकेट गलियारों में सनसनी सी फैस गई है। मैच फिक्सिंग के बाद अब पिच फिक्सिंग जैसे मामले को लेकर आईसीसी हरकत में तो जरूर आया है लेकिन अब तक तो इस आरोप पर कोई खास जांच जैसा कुछ आईसीसी की ओर से तो नजर नहीं आ रहा है।

आईसीसी के रवैये से श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा निराश
पिच फिक्सिंग जैसे घिनौने कांड के को लेकर श्रीलंका के विश्वचैंपियन कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है जिसमें वो आईसीसी पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। अर्जुन राणातुंगा ने दो टूक कहा कि कि वो पिच फिक्सिंग मामले को लेकर आईसीसी के द्वारा कड़ी जांच चाहते हैं।

अर्जुन राणातुंगा ने की आईसीसी से पिच फिक्सिंग मामले में जांच की मांग
अर्जुन राणातुंगा ने कहा कि “ये लंबे समय से हो रहा है। ये ऐसा कुछ है जो टॉप पर जाता है। क्या वो छोटी मछलियां ही पकड़ेंगे। और हमेशा की तरह बड़ी मछलियां दूर हो जाएगी। मैं आईसीसी के एंटी करप्शन यूनिट से बहुत निराश हूं। अगर वो ये नहीं देख सकते कि श्रीलंका में क्या हो रहा है, तो उन्हें एंटी करप्शन यूनिट में बैठना नहीं चाहिए।”

पिछले एक साल से क्रिकेट जा रहा है नीचे की ओर- राणातुंगा
इसके साथ ही अर्जुन राणातुंगा ने आगे कहा कि “वो छोटी मछलियां हैं। वो तब तक ऐसा नहीं कर सकते जब तक कि टॉप पर उन अधिकारियों के साथ समझौता न करें। एसीयू(एंटी करप्शन यूनिट) बहुत खराब रहा। उन्होंने अपनी कुछ शक्तियों का उपयोग नहीं किया और मुझे लगता है कि पिछले एक साल में क्रिकेट दुनिया में बहुत बुरी तरह से नीचे चला गया है। उन्हें(आईसीसी) एक बड़ा कदम उठाने और बहुत मेहनत की जरूरत है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post पिच फिक्सिंग को लेकर श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने की आईसीसी से की ये बड़ी मांग appeared first on SportzWiki Hindi.