कल आईपीएल का बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमे एक तरफ आईपीएल की सबसे टॉप टीम चेन्नई सुपर किंग्स, तो दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स. इस मुकाबले में राजस्थान के जॉस बटलर की धमाकेदार पारी देखकर चेन्नई के हेड कोच स्टेफेन फ्लेमिंग काफी गदगद हो उठे और उन्होंने बटलर की तारीफ़ में बड़ी बात कह दी है. इस बात को सुनकर एमएस धोनी को थोड़ा निराशा और नाराजगी हो सकती है.
हालांकि ऐसा नहीं होगा धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिसका कोई सानी नहीं, वह अपनी टीम के साथ ही बाकी खिलाड़ियों को भी अपना ही समझते हैं.

आईपीएल का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया जिसमें राजस्थान ने चेन्नई जैसी धाकड़ टीम को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. बता दें की चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और इसके बाद 4 विकेट खोकर 177 रन बनाये. अगली पारी में राजस्थान लक्ष्य का पीछा कार्नर उतरी और उसके बाद रनों की बरसात के साथ मुकाबला बेहद रोमांचक होता चला गे. रॉयल्स के जॉस बटलर ने अपनी नाबाद 95 रनों की धमाकेदार पारी से हर किसी हैरान कर दिया.

दिलचस्प बात यह है कि, जॉस बटलर की विस्फोटक पारी से टीम तो जीती ही, साथ ही विरोधी टीम चेन्नई के हेड कोच स्टेफेन फ्लेमिंग भी उनकी पारी से झूम उठे. जी हां फ्लेमिंग ने बटलर की तारीफ़ करते हुए बोला “वह बेहद शानदार खिलाड़ी हैं और उनका एक अलग ही क्लास है. कल बटलर ने धमाल मचा दिया.” साथ ही फ्लेमिंग ने अपनी टीम की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा स्कोर खड़ा किया था लेकिन गेंदबाज ने निराश किया. वह बटलर की विस्फोटक पारी देखकर प्रेशर में आ गए थे.

गौरतलब है कि, कल रॉयल्स के जॉस बटलर ने अपनी 95 रनों की धमाकेदार पारी से हर किसी को हैरानियत में डाल दिया और सबका दिल जीत लिया. लंबे समय से हार का सामना कर रही टीम ने आईपीएल की दिग्गज टीम को हराकर बढ़त हासिल की है.
The post राजस्थान से मिली हार के बाद फूटा चेन्नई के कोच फ्लेमिंग का गुस्सा, सीधे तौर पर इन्हें ठहराया जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.