Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच खिलाड़ी जिन्हें चयनकर्ताओं ने शानदार प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड दौरे से किया नजरंदाज

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के इस साल के मध्य में होने वाले इंग्लैंड के बड़े महत्वपूर्ण दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। इंग्लैंड के खिलैफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज और 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन मंगलवार को बीसीसीआई ने कर लिया है।

इन पांच खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर दिया जा सकता था मौका

इस दौरे के लिए माना जा रहा था कि आईपीएल और घरेलु क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता हैा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया है। इसी तरह के आपको हम बताते हैं ऐसे 5 खिलाड़ी जो चयन के हकदार थे।

सूर्यकुमार यादव

मुंबई के अनुभवी घरेलु क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पिछले कई सालों से मुंबई के लिए खेल रहे हैं और जबरदस्त प्रदर्शन भी कर रहे हैं। साथ ही इस बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार यादव को उनके प्रदर्शन का ईनाम दिए जाने की उम्मीद थी, लेकिन सूर्या को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया।

ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भारतीय टीम में एन्ट्री जरूर हुई है, लेकिन वो इस दौरान कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन जिस तरह से पंत इन दिनों आईपीएल में धमाका कर रहे हैं. उससे तो वो भारतीय टीम में फिर से मौका मिलने की दावेदारी पेश करते जा रहे हैं। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर पंत के नाम पर विचार नहीं किया गया।

मयंक अग्रवाल

कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल को इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने खरीदा है, लेकिन वो कुछ खास अब तक तो नहीं कर सके हैं, लेकिन मयंक अग्रवाल ने जिस तरह से इस बार के घरेलु सीजन में प्रदर्शन किया है. उससे तो मयंक अग्रवाल को एक मौका देना बनता था। मयंक ने अपने बल्ले से चयन की प्रबल दावेदारी पेश तो की थी, लेकिन चयनकर्ता इसे समझ ही नहीं सके।

संजू सैमसन

केरल के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी निरंतरता और खेलने की शैली से बड़ा प्रभावित कर रहे हैं। संजू सैमसन का नाम पिछले कुछ समय से गायब नजर आ रहा था, लेकिन इस बार घरेलु सीजन के साथ ही आईपीएल में भी संजू का बल्ला बढ़िया बोल रहा है। ऐसे में संजू इंग्लैंड दौरे पर चयनकर्ताओं का पसंद हो सकते थे, लेकिन उन्हें भी पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

संदीप शर्मा

पंजाब के स्विंग तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने आईपीएल 2014 और 2015 के सीजन के धमाकेदार प्रदर्शन पर भारतीय टीम में जगह बनायी थी, लेकिन उसे कायम नहीं रख सके। उसी तरह से एक बार फिर संदीप शर्मा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय टीम में वापसी को तैयार हैं, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर चयनकर्ताओं ने संदीप के नाम पर चर्चा नहीं की।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पांच खिलाड़ी जिन्हें चयनकर्ताओं ने शानदार प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड दौरे से किया नजरंदाज appeared first on SportzWiki Hindi.