Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना ने बताया कब अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले सकते है महेंद्र सिंह धोनी

धमाकेदार बल्लेबाज सुरेश रैना ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ बड़ी बातें कही हैं. धोनी इस आईपीएल सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ रहे हैं. उन्होंने अपनी उसी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली को दिखाया है जिसके लिए वह जाने जाते हैं.

सुरेश रैना आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. रैना भी इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आए हैं. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

ये कहा सुरेश रैना ने 

सुरेश रैना ने धोनी के बारे में कहा

”एम.एस अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे हैं. आप जानते हैं कि वो पिछले कई सालों से निचलेक्रम में बल्लेबाजी करते आए हैं. उन्होंने अब भी कई मैचों में एक अच्छे फिनिशर की भूमिका निभायी है. यह उनका अच्छा समय चल रहा है और यही उनकी खासियत है.”

रैना ने धोनी की कुछ धमाकेदार पारियों को याद करते हुए कहा

”मुझे यकीन है कि आपको विजाग में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया हुआ शतक और जयपुर में लगाया गया शतक याद होगा. धोनी अब भी उसी तरह खेल रहे हैं. वो किसी भी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली को सौंप दी और अब भारत के लिए बल्लेबाजी करते हुए आनंद ले रहे हैं.”

धोनी के करियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और फिटनेस से आलोचकों को करार जवाब भी दिया है. ऐसे में अब सुरेश रैना ने बातों ही बातों में बता दिया की अभी धोनी का खेल ख़त्म नहीं हुआ है. रैना ने कहा ”मुझे लगता है कि अगले दो-तीन सालों तक धोनी का एक्सट्रीम प्राइम टाइम है.” 

सुरेश रैना की माने तो महेंद्र सिंह धोनी टी-20 विश्वकप 2020 के बाद सन्यास की घोषणा कर सकते है. आपको बता दे कि इस आईपीएल सीजन में धोनी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 13 मैचों में 86 की औसत से 430 रन बनाए हैं. जिसमें तीन अर्द्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं.

The post सुरेश रैना ने बताया कब अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले सकते है महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.