शेन वाटसन ने अपनी शानदार 117 रन की नाबाद शतकीय पारी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के फाइनल मैच में जीत दिला दी थी.
चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वाटसन की शानदार पारी के चलते आईपीएल के खिताब को तीसरी बार अपने नाम किया था, लेकिन इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शेन वाटसन व अपने सीनियर खिलाड़ियों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है. जिसमे उन्होंने यह संकेत दिए है, कि वह अगले आईपीएल से पहले अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रिलीज भी कर सकते है.
शेन वाटसन और हरभजन सिंह को रिलीज करने के दिए संकेत

वाह क्रिकेट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अगले साल अपनी रणनीति में बदलाव करने के संकेत दिए है. साथ ही उन्होंने हरभजन और शेन वाटसन जैसे खिलाड़ियों को अगले आईपीएल से पहले रिलीज करने के संकेत दिए है.
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने एक बयान में कहा, “हमने इस आईपीएल में अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदने की रणनीति अपनाई जो हमारे लिए काफी कारागार साबित रही है और हमने फाइनल जीता है.
अगले साल उतर सकते है अलग रणनीति से

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए फ्लेमिंग ने कहा, “हर आईपीएल अलग होता है और हर आईपीएल में टीम को अलग-अलग रणनीति चाहिए होती है. इस आईपीएल में हमारे अनुभवी खिलाड़ियों की रणनीति ने काम किया, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है, कि हम अगले आईपीएल में कुछ अलग रणनीति से ना उतरें.
शेन वाटसन और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने हमारे लिए इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अगले आईपीएल हमारी रणनीति कुछ अलग भी हो सकती है.”
मुख्य 11 खिलाड़ियों की औसत उम्र थी 34 साल

आपकों बता दे, कि चेन्नई सुपर किंग्स के 11 अहम खिलाड़ियों की औसत उम्र 34 साल थी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में जहां इमरान ताहिर की उम्र 38 साल थी. वही हरभजन और वाटसन की उम्र 37 साल थी. धोनी की 36 ब्रावो की 34 व फाफ डू प्लासी की उम्र 33 साल, रैना की 31 उम्र थी. रायडू और जाधव भी 31-31 साल के थे. वही जडेजा भी 29 साल के थे.
The post स्टीफन फ्लेमिंग ने वाटसन सहित इस भारतीय खिलाड़ी को अगले आईपीएल से पहले रिलीज करने के दिए संकेत appeared first on SportzWiki Hindi.