Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डिविलियर्स का शानदार कैच देख बोले विराट कोहली – ‘स्पाइडरमैन’

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आईपीएल का 52 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 218 रन बनाए. इस मैच में एबी डिविलियर्स (69 रन) और मोइन खान (65 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

मैच में एबी डिविलियर्स ने न सिर्फ बल्ले से शानदार परफॉर्म किया बल्कि फील्डिंग में भी जौहर दिखाए. उन्होंने इस मैच में एक ऐसा कैच पकड़ा जिसको देखकर हर कोई हैरान हो गया था. उन्होंने वो कैच उस वक्त पकड़ा जब टीम को विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत थी.

यह भी पढ़ें:

आईपीएल -11 में अपना दम दिखायेंगे बिहार के ये लाल, ईशान, नदीम और अनुकूल राय

हैदरबाद की ओर से एलेक्स हेल्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. शिखर धवन के आउट होने के बाद एलेक्स हेल्स लंबे-लंबे शॉट्स खेल रहे थे. वो 3 छक्के और 2 चौके जड़ चुके थे. मोइन अली की गेंद पर उन्होंने लेग की तरफ शानदार शॉट खेला. बॉल छक्के की तरफ जा रही थी लेकिन डिविलियर्स बीच में आए और एक हाथ से कैच पकड़ लिया.

इस कैच को देखकर विराट कोहली भी हैरान थे. विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए फोटो पोस्ट की और लिखा- ”आज मैंने स्पाइडर मैन को लाइव देखा.” आतिशी पारी खेलने वाले और बहुत ही आसाधारण कैच लेने वाले एबी डि विलियर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Saw #SpiderMan Live today! 😮@abdevilliers17#RCBvsSRH #IPL2018 pic.twitter.com/mUuGVKuTn4

— Virat Kohli (@imVkohli) May 17, 2018

देखें वीडियो:

The post डिविलियर्स का शानदार कैच देख बोले विराट कोहली – ‘स्पाइडरमैन’ appeared first on Live Cities.