Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चीटर निकले विराट, फैंस ने ऐसे की नाराजगी जाहिर

जयपुर ( स्पोर्ट्स डेस्क )। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में आउट होने के बाद भी विराट कोहली अनजान बने रहे।

 

कोहली के रिएक्शन से लग रहा था कि मानो कुछ हुआ ही ना हो। मैदान में कोहली के इस रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की ।

गुस्साए यूजर्स ने कहा कि आउट होने पर इस तरह व्यवहार अच्छे खिलाड़ी की निशानी नहीं है। यही कारण है कि आज लोग सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी सरीखे खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं ।

 

दरअसल मैच में हुआ यू कि कोहली जब आउट हुए थे, उस वक्त वह एक पल के लिए बिल्कुल अनजान बने रहे थे ।उन्होंने टीम के लिए 26 गेंदों पर 32 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या की गेंद पर कीरॉन पोलार्ड ने उनका कैच लपका था ।

 

 फिर क्या सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी आलोचना करना शुरु कर दी ।  सुनील टक ने लिखा ” ये स्मार्ट क्रिकेट नहीं है सरासर गलता है कोहली के चुपचान चले जाना चाहिए था। वह बहुत सारे लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। लेकिन वह सचिन के जैसे होते तो मैदान से चले गए होते ।

 

 

The post मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चीटर निकले विराट, फैंस ने ऐसे की नाराजगी जाहिर appeared first on समाचार नामा.