नई दिल्ली, 17 मई; भारत की प्रख्यात एक्सप्रेस पार्सल सेवा प्रदाता और दिल्ली डेयरडेविल्स की आधिकारिक साझेदार डीटीडीसी ने हाल में फ्रेंचाइजी से कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के साथ अपने ग्राहकों के लिए एक समारोह का आयोजन किया। राजधानी दिल्ली में आयोजित इस समारोह में डीटीडीसी के कोर्पोरेट ग्राहकों ने को दिल्ली के खिलाड़ियों से बातचीत का मौका मिला।
इस अवसर पर डीटीडीसी के ब्रैंड एम्बेसडर और क्रिकेट दिग्गज सौरभव गांगुली उपस्थित थे। प्रख्यात खेल पत्रकार और लेखक बोरिया मजूमदार ने इस समारोह की मेजबानी की।
इस समारोह में दिल्ली टीम में शामिल गौतम गंभीर, ग्लेन मैक्सवेल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, संदीप लमीछाने शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट की सफलता की अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया और विषेश सफलता के पलों के दौरान विनम्र बने रहने की महत्ता पर प्रकाश डाला।
डीटीडीसी के कार्यकारी निदेशक अभिषेक चक्रवर्ती ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “इस समारोह ने हमारे ग्राहकों को उनके पसंदीदा क्रिकेट सुपरस्टारों के साथ बातचीत करने का मौका दिया। हमारे ब्रांड एम्बेसडर गांगुली की उपस्थिति ने समारोह का आकर्षण और सजा दिया। डीटीडीसी की पूरी टीम अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इसमें शामिल होने दिल्ली टीम के खिलाड़ियों औरगांगुली को धन्यवाद देती है। हम आगामी मैचों के लिए टीम को शुभकामना देते हैं औ उम्मीद करते हैं कि वह अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।”
The post डीटीडीसी के कोर्पोरेट ग्राहकों ने की गांगुली, डेयरडेविल्स खिलाड़ियो से मुलाकात appeared first on SportzWiki Hindi.