आईपीएल का 11वें सीजन के सिर्फ 2 मैच और बचे है. अभी तक आईपीएल का यह सीजन काफी शानदार साबित हुआ है. इसके हर मैच में नया रोमांच देखने को मिला है. साथ ही अक्सर मैच के दौरान टीमों को कई बार मस्ती करते भी देखा गया है. जिसकी जानकारी सोशल मीडिया से मिलती है.
चेन्नई ने बनाई फाइनल में जगह

हाल की बात करें तो आईपीएल को अपनी पहली फाइनलिस्ट टीम मिल चुकी है. यह सबकी पसंदीदा धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स है. 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले क्वालिफायर में 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल कर चेन्नई सुपर किंग्स ने सातवीं बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है.
मस्ती करते दिखे धोनी

मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के सारे खिलाड़ियों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया. इस मैच के दौरान धोनी और उनकी बेटी जीवा का एक क्यूट वीडियो भी सामने आया, जिसमें धोनी मैदान पर जीवा के साथ खेलते दिखे. वैसे इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही जीवा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
साक्षी और जीवा, धोनी को करती हैं चीयर

जीवा और उनकी मम्मी साक्षी, धोनी के हर मैच में उन्हें चीयर करती दिखती हैं. जीवा को हर मैच में सुर्खियों का हिस्सा बनाया जाता है. वह जहाँ भी जाती हैं फैन्स उनके साथ तस्वीरे लेने लगते हैं. वो है ही इतनी क्यूट कि उन्हें देख कर फैन्स उनके दीवाने हो जाते हैं. जिससे जीवा को कभी-कभी परेशानी भी होती है.
वायरल हुआ जीवा का नया वीडियो

हालही में जीवा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर छाया हुआ है. जिसमें जीवा खाना खा रही है और एक फैन उनकी तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा है. नन्हीं जीवा इससे नाराज हो गईं और उन्होंने तुरंत कहा कि “मेरी फोटो ना खीचों (नो फोटो)”. इसके बाद फैन रुक गया और उसने जीवा को सॉरी कहा. जीवा का यह अंदाज भी फैन्स को काफी भा रहा है.
The post मम्मी साक्षी के बाद जीवा धोनी भी हुई फैन से परेशान, फोटो खींचने पर कहा कुछ ऐसा कि वीडियो हुई वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.
