आईपीएल 2018 के सीजन का आखिरी मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला काफी रोमांचक सबित होने वाला है. दोनों ही टीम शुरुआत से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. कौन सी टीम यह मुकाबला जीतेगी कुछ भी कहा नहीं जा सकता.
इसी के साथ देखा जाए तो आईपीएल के हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कई खिलाड़ियों ने बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन कर के आईपीएल के इस सीजन में अपनी छाप छोड़ दी है. उनके इस प्रदर्शन के कारण कोई भी उन्हें भूल नहीं पाएगा. साथ ही कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो राष्ट्रिय टीम से बहर होने के बाद भी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी वापसी के रास्ते नहीं खोल पाए हैं.
फ्लावर ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से किया आगाह

इसी के साथ एक ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो नहीं चाहते थे कि उनकी टीम के खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बने. ये हैं इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अस्थायी निदेशक एंडी फ्लावर. इन्होंने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से आगाह किया था. एंडी फ्लावर का मानना है कि आईपीएल प्रथम श्रेणी क्रिकेट को प्रभावित कर सकता है.
फ्लावर ने गिनाए आईपीएल में खेलने के फायदे

फ्लावर इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं और अहम बात यह है कि उनके रहते टीम के कई खिलाड़ी खासकर केविन पीटरसन आईपीएल में खेलना चाहते थे. फ्लावर ने हालांकि आईपीएल में खेलने के फायदे भी गिनाए और कहा कि, “यहां खेलने से खिलाड़ी दवाब में खेलना सीखता है. साथ ही विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने के अलावा दर्शकों की भीड़ में भी खेलने से काफी कुछ सीखता है.”
फ्लावर ने कहा, “इस समय ईसीबी का मानना है कि हमें अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना चाहिए. आईपीएल जैसे मुद्दे पर जब से मैंने अपना फैसला बताया था तब से काफी लोग कह सकते हैं कि चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं.”
प्रथम श्रेणी में खेलने का खो देते हैं मौका

जिम्बाब्वे के इस पूर्व विकेटकीपर ने कहा, “आईपीएल में खेलने से हालांकि हमारे खिलाड़ी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मिलने वाले शानदार मौकों को खो देते हैं. इसमें किसी तरह का कोई शक नहीं है. लेकिन इस समय देखा जाए तो वह अलग-अलग तरीकों से आगे बढ़ रहे हैं, दवाब में खेल रहे हैं. भीड़ के सामने खेल रहे हैं. साथ ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने खेल रहे हैं.”
आईपीएल के 11वें सीजन में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जॉस बटलर, मोइन अली और मार्क वुड ने हिस्सा लिया था.
The post एंडी फ्लावर के हस्तक्षेप के बाद अब आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी! appeared first on SportzWiki Hindi.